📞 +91 92508 21485 ✉ info@krishnawedham.org
हिंदी English

ग्राम विकास पहल के प्रमुख क्षेत्र

कृष्णवे धाम फाउंडेशन का संकल्प है कि सम्पूर्ण भारत, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, संस्कार, आत्मनिर्भरता एवं आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से सशक्त, संस्कारित और विकसित समाज का निर्माण किया जाए। हमारा दृढ़ विश्वास है कि जब गाँव शिक्षित, स्वस्थ, स्वावलंबी, संस्कारित और जागरूक होंगे, तभी भारत एक समृद्ध, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए कृष्णवे धाम फाउंडेशन सम्पूर्ण भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का संचालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, आध्यात्मिक जागरूकता तथा मानवीय सेवा के माध्यम से ग्रामीण समाज के सर्वांगीण विकास का सतत प्रयास कर रही है। हमारा लक्ष्य ऐसे आदर्श, आत्मनिर्भर एवं संस्कारित गाँवों का निर्माण करना है, जो "समृद्ध ग्राम – सशक्त भारत" के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ

शिक्षा एवं संस्कार विकास

शिक्षा एवं संस्कार विकास

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु वैदिक विद्यालय एवं संस्कार केंद्र की स्थापना की जाएगी, जहाँ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य, वैदिक ज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास की शिक्षा प्रदान की जाएगी ताकि प्रत्येक बच्चा ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास का निर्माण कर सके

अधिक जानकारी
स्वास्थ्य विकास

स्वास्थ्य विकास

स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है। फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र की स्थापना करके स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, आयुर्वेदिक परामर्श सेवाएँ तथा जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित करेगा। हमारा उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है

अधिक जानकारी
रोजगार एवं कौशल विकास

रोजगार एवं कौशल विकास

ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहाँ स्वरोजगार, डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास एवं रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। हमारा प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसरों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है

अधिक जानकारी
कृषि एवं पशुपालन विकास

कृषि एवं पशुपालन विकास

कृषि और पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, जल संरक्षण, डेयरी विकास, गौ आधारित कृषि एवं पशुपालन संबंधी प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है

अधिक जानकारी
महिला सशक्तिकरण एवं विकास

महिला सशक्तिकरण एवं विकास

महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के बिना ग्रामीण विकास अधूरा है। फाउंडेशन महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजनाएँ, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम संचालित करेगा, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें

अधिक जानकारी
आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास

ग्रामीण समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने के लिए मंदिर एवं यज्ञशाला की स्थापना की जाएगी। यहाँ नियमित सत्संग, योग, ध्यान, संस्कार शिविर, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आध्यात्मिक जागरण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज को संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना है

अधिक जानकारी

🌿 आइए, एक गाँव को गोद लेकर भारत का भविष्य संवारें 🌿

जब आप किसी गाँव को गोद लेने की इस पहल से जुड़ते हैं, तो आपका योगदान सैकड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनता है। आपका सहयोग बच्चों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को मार्गदर्शन और बुजुर्गों को सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करने में सहायक बनता है

संपर्क करें