हमारे बारे में
॥ जय श्री राधे-कृष्ण ॥
कृष्णवे धाम फाउंडेशन भारत की एक नई एवं युवा गैर लाभकारी एवं गैर सरकारी धार्मिक संस्था है, जिसकी स्थापना समाज में धर्म, शिक्षा और करुणा के संतुलित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रहित, धर्म, संस्कृति एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
संस्था ने भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या तथा मोक्षदायिनी नगरी काशी में दिव्य धर्माश्रम की स्थापना का संकल्प लिया है।
इन धर्माश्रमों में दिव्य मंदिर, वैदिक एवं संस्कार शिक्षा केंद्र, कौशल विकास एवं डिजिटल शिक्षा केंद्र, गौ सेवा एवं गौ-गृह, यात्री निवास, तीर्थ दर्शन सहायता केंद्र, स्वास्थ्य सेवा केंद्र, सत्संग एवं प्रवचन हॉल का संचालन किया जाएगा।
"धर्म, सेवा, संस्कार और संस्कृति के माध्यम से मानव कल्याण एवं राष्ट्र उत्थान"
संस्था सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं समाजसेवियों को इस दिव्य अभियान में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करती है।